नई दिल्ली: 28 जून 2026 से कोकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का अनशन अब 17वें दिन में पहुंच चुका है। समर्थकों का दावा है कि इस दौरान उनका करीब 9 किलो वजन कम हो गया है और डॉक्टर दिन में कई बार उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। लगातार गिरते स्वास्थ्य के बीच अब बॉलीवुड, विपक्षी नेताओं और कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी उनके समर्थन में आवाज उठानी शुरू कर दी है।
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को उनकी मांगों पर बातचीत करनी चाहिए।
ओमी वैद्य बोले- मैं फुंसुक वांगड़ू को मरते नहीं देख सकता
फिल्म 3 इडियट्स में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में आमिर खान का फुंसुक वांगड़ू वाला किरदार वास्तविक जीवन के इंजीनियर, आविष्कारक और शिक्षक सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
ओमी वैद्य ने कहा,”मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगड़ू मर जाए। सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर लगातार गिर रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”
वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई उचित है, लेकिन यह लंबी लड़ाई है और देश को आगे भी उनके नेतृत्व की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज खुद जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में सोनम वांगचुक के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर कहा,
“शर्म सिर्फ सरकारों को नहीं, हमें भी आनी चाहिए। एक सोनम वांगचुक अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर आंदोलन कर रहे हैं और हम उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। पूरे देश को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।”
वरिष्ठ अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने भी सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया और उनसे स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
अखिलेश यादव बोले- इस सरकार से इंसानियत की उम्मीद बेकार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा, जिस सरकार को आप जगाने के लिए अनशन पर बैठे हैं, उससे इंसानियत की उम्मीद करना बेकार है। यह एक सिद्धांतहीन और भ्रष्ट तंत्र है। इनके लिए किसी भी त्याग का कोई महत्व नहीं है। इसलिए आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और अनशन समाप्त कर दें। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन का समर्थन करती है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अभिजीत दीपके से फोन पर बात की है और सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को जंतर-मंतर जाकर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वह 16 जुलाई शाम 5 बजे जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक और CJP के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा,
“आप देश के अनमोल व्यक्ति हैं। आपको अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”
आमिर खान की चुप्पी पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर कई लोग अभिनेता आमिर खान की चुप्पी पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म 3 इडियट्स में फुंसुक वांगड़ू का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित माना जाता है और फिल्म ने करीब 460 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बावजूद, समर्थकों का कहना है कि 17 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- CM विजय थलापति ने सरकारी अस्पताल पर मारा छापा, कांप गए रिश्वतखोर
वरिष्ठ अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और वह अत्यधिक दर्द में हैं। भारत सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक एक प्रतिभाशाली और समर्पित व्यक्ति हैं, जिन्हें समाज के लिए उनके योगदान के कारण दुनिया भर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
सोनम वांगचुक बोले- मेरी जिंदगी से बड़ा देश के बच्चों का भविष्य
इन सभी अपीलों के बीच सोनम वांगचुक ने कहा कि उनके लिए देश के करोड़ों बच्चों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई के सामने उनकी व्यक्तिगत जिंदगी छोटी है और जब तक सरकार बातचीत के लिए आगे नहीं आती तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
दूसरी ओर, अभिजीत दीपके ने कहा कि 17 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनका ब्लड प्रेशर गिर रहा है, मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और उन्हें काफी दर्द हो रहा है। इसके बावजूद वह भूख हड़ताल समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।
17 दिन बाद अब इस आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। कई सार्वजनिक हस्तियां और राजनीतिक नेता सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील कर रहे हैं, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।




