क्या प्रशांत किशोर के प्रचार के लिए बांकीपुर आएंगे विजय थलापति?

Prashant Kishor Vijay Thalapathy

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट इस समय सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है, जबकि दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच सबसे बड़ी चर्चा प्रशांत किशोर के एक दांव को लेकर हो रही है। 13 जुलाई को प्रशांत किशोर हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनकी पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद चुनावी गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि जब तमिलनाडू के सुपरस्टार विजय थलापति ने राजनीति में कदम रखा था, तब उन्हें चुनावी रणनीति समझाने और राजनीतिक सलाह देने में प्रशांत किशोर की अहम भूमिका रही थी। प्रशांत किशोर देश के कई बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों के लिए चुनावी रणनीतियां तैयार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय थलापति ने भी प्रशांत किशोर का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया था। अब जनसुराज के कुछ नेताओं का दावा है कि विजय थलापति प्रशांत किशोर के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार के बांकीपुर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

स्टार प्रचारकों की सूची से बढ़ी चर्चा
जनसुराज की स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने के बाद इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया। दावा किया जा रहा है कि विजय थलापति प्रशांत किशोर के लिए वोट मांगने बांकीपुर पहुंच सकते हैं। तमिलनाडु में विजय थलापति की बड़ी लोकप्रियता है। ऐसे में यदि वे बिहार में चुनाव प्रचार करते हैं तो चुनावी माहौल पर इसका असर पड़ सकता है।

क्या बांकीपुर आएं विजय ?
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय थलापति के कई फैसलों की चर्चा पूरे देश में हुई है। यही वजह है कि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि प्रशांत किशोर अपने पहले विधानसभा चुनाव में विजय की लोकप्रियता का लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं।

प्रशांत किशोर बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट बीजेपी नेता नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में उतारा है।

दूसरी तरफ राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता, जो पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थीं, इस बार भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। तेजस्वी यादव की पूरी टीम उनके समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही है। उधर बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अब बांकीपुर में सभी प्रमुख उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं और चुनाव प्रचार तेज हो गया है।

ये भी पढ़े – CM विजय थलापति ने सरकारी अस्पताल पर मारा छापा, कांप गए रिश्वतखोर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि विजय थलापति वास्तव में बांकीपुर आकर प्रशांत किशोर के पक्ष में प्रचार करते हैं तो चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। हालांकि, फिलहाल उनके बिहार आने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *