Faiyaz Premji Case: अपने ही धर्म से गुस्से में क्यों था फैयाज, खुद किए 3 चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने के आरोपी फैयाज प्रेमजी को लेकर पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। चार लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद दो महिला वॉलंटियर्स की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अब पुलिस पूछताछ में फैयाज प्रेमजी ने कई अहम बातें बताई हैं। सबसे पहले उन दो महिलाओं की बात, जिन्होंने मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा होने से रोक दिया। मुंबई के भयखला में दो महिलाएं इहलाम हमीदी और रुख्सार सैयद भी मौजूद थी। इन दोनों की सतर्कता की वजह से मुहर्रम पर एक बड़ा हादसा टल गया।

इहलाम हमीदी और रुख़सार सैयद
इहलाम हमीदी और रुख़सार सैयद

मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम के जुलूस में करीब 30 हजार लोग शामिल थे। दोनों महिलाएं वहां वॉलंटियर के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने फैयाज प्रेमजी को नीले रंग की थैली से लोगों में कैप्सूल बांटते हुए देखा। वह लोगों से कह रहा था कि ये हर परेशानी का इलाज है। रुख्सार सैयद ने जब एक कैप्सूल देखा तो उस पर कोई नाम या जानकारी नहीं लिखी थी। शक होने पर उन्होंने कैप्सूल खोलकर देखा, जिसमें काले रंग का बदबूदार पाउडर भरा हुआ था। इसके बाद इहलाम और रुख्सार ने लोगों की मदद से फैयाज प्रेमजी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कैप्सूल खाने से बिमार हुए 4 लोग

जुलूस में तुरंत घोषणा की गई कि कोई भी व्यक्ति कैप्सूल न खाए। हालांकि तब तक चार लोग कैप्सूल खा चुके थे और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पुलिस ने फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, फैयाज प्रेमजी करीब दो सप्ताह पहले मुंबई आया था। उसने कथित तौर पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 30 हजार खाली कैप्सूल और करीब 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगवाया था। जिंक फॉस्फाइड एक बेहद जहरीला रसायन माना जाता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहों को मारने के लिए किया जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने होटल के कमरे में रहकर करीब 15 हजार कैप्सूल तैयार किए थे।

भूख हड़ताल के तीसरे दिन बिगड़ी सोमन वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर पर हंगामा
इस्लाम की खातिर छोड़ दी थी करोड़ों की प्रॉपर्टी, फिर अचानक आयुष की कैसे हुई हिंदू धर्म में वापसी?

फैयाज प्रेमजी के 3 खुलासों से पुलिस भी हैरान

पुलिस के मुताबिक, फैयाज प्रेमजी की पत्नी करीब चार साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन बिखर गया था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि वह अपने निजी जीवन की परेशानियों के लिए अपने ही समुदाय को जिम्मेदार मानता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले भी समुदाय के खिलाफ पर्चे बांट चुका था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आई है और वह कई तरह की दवाइयां ले रहा था। फिलहाल फैयाज प्रेमजी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *