स्कूल खुलते ही CM विजय के 3 फैसले, खुशी से झूमे तमिलनाडू के स्कूली बच्चे

Vijay Thalapathy School Decisions Tamil Nadu

जैसे ही 1 जुलाई को देश के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल दोबारा खुले, लाखों छात्र-छात्राएं नई उम्मीदों के साथ स्कूल पहुंचे। इसी बीच तमिलनाडू के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने छात्रों और स्कूलों से जुड़े तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया, जिनकी पूरे राज्य में चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही विजय थलापति लगातार अपने चुनावी वादों को पूरा करने का दावा कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए सोने की अंगूठी योजना से लेकर 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे कई फैसले पहले ही चर्चा में रह चुके हैं। अब उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों को लेकर भी कई अहम घोषणाएं की हैं।

फैसला नंबर 1

तमिलनाडू में अगर कोई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर यात्रा करता है, तो उसे सरकारी बसों में किराया नहीं देना होगा। यानी स्कूल ड्रेस में यात्रा करने वाले छात्रों को मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही परिवहन विभाग को सरकारी बसों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक और एयरकंडीशंड बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फैसला नंबर 2

राज्य के सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करनी होगी। कौन-सा स्कूल कितनी फीस ले रहा है, इसकी जानकारी सरकार को भी देनी होगी। सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अतिरिक्त वसूली पर भी निगरानी रखी जाएगी।

फैसला नंबर 3

मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि किसी भी स्कूल के 300 मीटर के दायरे में शराब या नशे से जुड़ी दुकान नहीं होगी। इसके अलावा सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक और हाईटेक बनाना है, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रेरित हों।

Vijay Thalapathy School Decisions Tamil Nadu2

इसी के साथ मुख्यमंत्री विजय थलापति ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों से कहा है कि अपराधियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्रवाई की जाए। चाहे किसी भी दल का व्यक्ति क्यों न हो, कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

विजय थलापति की सरकार में पहला मुहर्रम, हिंदू परिवारों ने भी उठाया ताजिया, विजय ने जीता दिल

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, यह उनकी सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के समय 8 ग्राम सोना और सिल्क की साड़ी देने का वादा भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *