आईफोन की ज़िद ने 5 सेकेंड में कैसे बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, देखिए पूरी कहानी

Chhatrapati Sambhajinagar News

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार दोपहर का वक्त था। तभी एक 19 साल का लड़का सैकड़ों फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर जान देने की बात कर रहा था। इसी पहाड़ी पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, दूर से कई लोग वीडियो बना रहे थे। 19 साल का ये लड़का पहाड़ी के अंत में खड़ा था, तभी लड़के के माता-पिता पहाड़ी पर आ जाते हैं। लड़का बार-बार कहता है, मैं जान दे दूंगा, और उसके माता-पिता उसे समझाने की कोशिश करते हैं। करीब तीन घंटे तक इस लड़के को समझाने की कोशिश होती है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। जब बेटा अपनी ज़िद से पीछे नहीं हटा, तब पिता ने आगे बढ़कर बेटे को खींचने की कोशिश की, लेकिन तभी वो होता है, जिसे देखकर सैकड़ों लोगों की सांसें अटक गईं।

एक के बाद एक नीचे गिरे बेटा-पिता और मां

बेटा पहाड़ी से नीचे गिरता है और पिता उसे बचाने के चक्कर में पहाड़ी से नीचे गिर जाते हैं। दोनों बेटा और पिता एक साथ सैकड़ों फीट ऊंची पहाड़ी से नीचे गिरते हैं। इस दौरान कई लोग इनका वीडियो बनाते हैं। जब पिता और बेटा दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए तो मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। कुछ ही सेकेंड के अंदर पूरा परिवार खत्म हो गया। अब सवाल ये था कि 19 साल के लड़के की वो कौन सी ज़िद थी, जिसके लिए उसने जान दे दी और परिवार भी उजड़ गया। दरअसल, इन तीनों की पहचान झाल्टा फाटा इलाके के 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और उनके 19 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है।

इस पूरी घटना के पीछे की जो वजह सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया। ये पूरा विवाद एक आईफोन को लेकर शुरू हुआ था। 19 साल के बेटे की एक आईफोन की चाहत ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। जांच में सामने आया है कि 19 साल के कुणाल ने हाल ही में एक iPhone खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके और पिता के बीच बहस हो गई थी। पिता की डांट से नाराज़ होकर कुणाल घर से बाहर निकल गया। वो सुबह करीब 10 बजे वालुज MIDC पुलिस थाना क्षेत्र के तिसगांव स्थित एक पहाड़ी पर जाकर चढ़ गया। जैसे ही मां-बाप को कुणाल के पहाड़ी पर जाने की खबर मिली, वो भी तुरंत वहां पहुंच गए।

समझाने पर नहीं माना कुणाल

दोपहर करीब 1 बजे कुणाल के पिता उस स्थान तक पहुंचे, जहां उनका बेटा पहाड़ी के आखिरी छोर पर खड़ा था। उन्होंने बेटे को किनारे से खींचकर वापस लाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वो भी बेटे के पीछे पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरे। और फिर मां संगीता, जो सब कुछ देख रही थीं, जिनके सामने उनके बेटे और पति पहाड़ी से गिर गए थे, उन्हें लगा सब कुछ खत्म हो चुका है। कुछ ही देर बाद मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी और हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के 8 सबसे बड़े बाहुलबी नेताओं में कौन सबसे बड़ा अमीर- कौन सबसे ज्यादा गरीब ?

वहां मौजूद गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि जब 19 साल का कुणाल पहाड़ी के किनारे पर खड़ा था, तब गांव के लोगों ने उसे iPhone 15 Pro दिलाने की पेशकश भी की। कहा था, तुम्हें नया फोन दिलाएंगे। ये लड़का पढ़ने में तेज और होनहार था। इसीलिए गांव के लोग हर कीमत पर उसको बचाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *