अफगानिस्तान के बाद अब कौन सी टीम से भिड़ेगा भारत, T20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू

Sachin Tendulkar Record

शुभमन गिल के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी की अग्निपरीक्षा है, अफ्गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब भारत टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं, और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के लिए तैयार खड़े हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अगर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है तो मैदान में कदम रखते ही वो सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे
आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। ऐसे में यह सीरीज सिर्फ वैभव के डेब्यू की नहीं, बल्कि बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की भी पहली बड़ी परीक्षा होगी। दूसरी तरफ आयरलैंड अपने घर में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। इसीलिए भारत अभी से तैयारी में जुटा है, संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर ईशान किशन, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी संभाल सकते हैं। वहीं विकेटकीपर की जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर रहने की उम्मीद है।
भारत की संभावित Playing XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह का खेलना तय माना जा रहा है
वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड
अगर आयरलैंड के सामने 15 साल के वैभव सूर्यावंशी डेब्यू करेंगे और मैदान में उतरते ही सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा, भारत आयलैंड के खिलाफ 3 दिन बाद यानि 26 जून को पहला टी20 मुकाबला खेलेगा, ये तारीख वैभव सूर्यवंशी के नाम हमेशा के लिए दर्ज हो सकती है. उस दिन वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल 91 दिन होगी और वो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्व्स्त कर देंगे. सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था लेकिन अब वैभव उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं, 26 जून और 28 जून को भारत आरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा और इसके बाद इंग्लैंड के सामने अग्नी परीक्षा होगी, भारत एक जुलाई से 9 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलेगा

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *