Muharram 2026: दो राज्य-दो सीएम, मुहर्रम 2026 पर CM योगी और CM विजय के अलग फैसले

YOGI AND VIJAY

पूरे देश में मुहर्रम का महीना शुरू हो चुका है। 26 जून को पूरे देश में मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। लेकिन उससे पहले दो राज्यों के सीएम ने मुहर्रम को लेकर ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्हें देखकर पूरे देश के मुस्लिम हैरान हैं। एक तरफ तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति, जो जिस दिन से सीएम बने हैं, उसी दिन से अपने फैसलों से जनता का दिल जीत रहे हैं। बकरा ईद पर भी विजय थलापति ने दिल जीतने वाले फैसले लिए थे और अब मुहर्रम पर भी उनके फैसलों ने राज्य के मुस्लिमों का दिल जीत लिया है।
यूपी में CM योगी के कड़े नियम
लेकिन दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम पर 4 ऐसे कड़े नियम बनाए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। विजय थलापति के फैसले भी दिखाएंगे, लेकिन पहले सीएम योगी के फैसले देखिए। दरअसल, मुहर्रम पर ताजियों के साथ जुलूस निकाला जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय, खासकर शिया मुसलमान, हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं और शोक मनाते हैं। मुहर्रम के जुलूस या कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों या अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुहर्रम के दौरान डीजे की आवाज तेज नहीं होनी चाहिए। तेज आवाज में ढोल-ताशे बजाने पर भी रोक रहेगी, लेकिन शांति के साथ जुलूस निकालना होगा।
मुहर्रम के ताजियों की ऊंचाई सिर्फ 10 से 12 फीट होनी चाहिए। इससे ऊंचे ताजिए नहीं बनाए जाएंगे। मुहर्रम का त्योहार बिल्कुल सादगी के साथ मनाने का आदेश है। योगी सरकार ने कहा है कि कोई भी नई परंपरा या नई शुरुआत नहीं होगी। यानी यूपी में मुस्लिम मुहर्रम का त्योहार मनाएंगे, लेकिन उसके लिए सीमाएं तय कर दी गई हैं। जो मुस्लिम 30 से 40 फीट तक के ताजिए निकालकर रिकॉर्ड बनाते थे, अब सिर्फ 10 से 12 फीट के ताजिए निकालेंगे। जो अब तक हथियारों के साथ मातम मनाते थे, अब बेहद सादगी के साथ मातम मनाएंगे।

तमिलनाडू में विजय थलापति के 4 फैसले
इधर योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम पर बड़ा शिकंजा कसा है, लेकिन दूसरी तरफ विजय थलापति ने तमिलनाडु में मुहर्रम को लेकर बड़ी छूट दी है। मुहर्रम से पहले विजय ने भी 4 बड़े फैसले लिए हैं। विजय थलापति ने मुहर्रम के जुलूस के लिए राज्य की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है, ताकि मुस्लिम समाज बिना किसी डर के शांति से अपनी धार्मिक परंपराएं पूरी कर सके। जिन इलाकों से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा, उन सभी रास्तों पर शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश है। ताजिया और जुलूस वाले रास्तों पर ज्यादा से ज्यादा पुलिस तैनात की जाएगी। यहां तक कि जुलूस के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और साफ-सफाई के साथ पानी की व्यवस्था भी करने का आदेश दिया गया है। यहां तक कि तमिलनाडु में कई हिंदू परिवार भी पूरी आजादी के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाते हैं, जो कई वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।
सीएम विजय खुद हर धर्म के त्योहार में शामिल होते हैं। बकरा ईद पर भी उन्होंने राज्य के मुस्लिमों को कई सुविधाएं दी थीं और अब मुहर्रम पर भी ऐसे ही फैसले लिए हैं। अब सोशल मीडिया पर यूपी और तमिलनाडु, दोनों राज्यों के सीएम के फैसलों पर खूब चर्चा हो रही है। आपको किस राज्य के सीएम के फैसले अच्छे लगे?

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *