विजय थलापति ने 90 साल की बूढ़ी अम्मा को दिया ₹40 हजार का चश्मा, तस्वीर वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने राजनीति की तस्वीर बदल दी है। जहां दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री महाराजाओं की जिंदगी बिताते हैं, वहीं फिल्मी स्टार होने के बाद भी विजय थलापति बेहद सादगी से सरकार चला रहे हैं। कभी एक सरकारी अफसर की तरह विजय सरकारी अस्पताल पर छापा मारते हैं, तो कभी राशन की दुकान की जांच करते हैं। हर दिन विजय थलापति के ऐसे फैसले अखबारों में छपते हैं, लेकिन इस बार विजय थलापति ने ऐसा काम किया है, जिसे सुनने के बाद विजय के विरोधी भी उनके मुरीद हो जाएंगे। जैसे साउथ की फिल्मों में होता है, विजय थलापति रियल लाइफ में वही करके दिखा रहे हैं। आपके सीएम विजय और बूढ़ी अम्मा की ये तस्वीर अब तक देख ली होगी। सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर के पीछे की कहानी हम आपको समझाते हैं।

सीएम विजय ने बूढ़ी मां को तोहफे में दिया चश्मा
मंगलवार को सीएम विजय ने मेट्टूर पर्यटक स्थल के पास बांध के गेट खोले, ताकि कावेरी के पानी से आसपास खेती और पीने के पानी की समस्या दूर हो सके। यहीं पर एक बूढ़ी अम्मा विजय की एक झलक देखने आई थीं। जब विजय थलापति ने देखा कि एक 90 साल की बूढ़ी मां मुझसे मिलने आई हैं, तो विजय ने एक आम इंसान की तरह आगे बढ़कर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद विजय ने अपना कीमती चश्मा 90 साल की बूढ़ी अम्मा को पहना दिया।

ये नजारा देखकर वहां मौजूद हर इंसान हैरान था। लोगों को लगा कि विजय कुछ देर बाद अपना महंगा चश्मा वापस लेंगे, लेकिन विजय ने ऐसा नहीं किया। विजय ने अपने हजारों की कीमत वाले क्रिश्चियन डियोर के सनग्लासेज बूढ़ी अम्मा को हमेशा के लिए दे दिए। इसे पाकर बूढ़ी अम्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो विजय के गले लगकर खुशी से झूम उठीं। इसके बाद बूढ़ी अम्मा ने मुख्यमंत्री विजय की बाहों में बाहें डालकर उनके साथ सैर भी की। इसके बाद गांव से कई लोग बूढ़ी अम्मा के साथ तस्वीर लेने लगे। विजय ने चश्मा देकर कुछ ही मिनटों में बूढ़ी अम्मा को स्टार बना दिया।

कितनी कीमत का था विजय का चश्मा ?
अब सवाल ये है कि विजय थलापति ने अम्मा को जो चश्मा दिया, उसकी कीमत कितनी है? विजय ने जिस ब्रांड का चश्मा पहना था, वो क्रिश्चियन डियोर ब्रांड का चश्मा है। क्रिश्चियन डियोर एक लग्जरी फैशन ब्रांड है, जहां महंगे कपड़े, बैग और चश्मे जैसे फैशन एक्सेसरीज मिलती हैं। ये एक वर्ल्ड क्लास ब्रांड है, जिसके चश्मों की कीमत लाखों रुपये में होती है।

ये भी पढ़ें, यूपी के 8 सबसे बड़े बाहुलबी नेताओं में कौन सबसे बड़ा अमीर- कौन सबसे ज्यादा गरीब ?

जो चश्मा सीएम विजय ने बूढ़ी अम्मा को गिफ्ट में दिया है, उसकी कीमत 40 हजार रुपये के आसपास है। विजय ने 40 हजार का चश्मा बिना एक सेकेंड सोचे अम्मा को पहना दिया और बिना चश्मे के वापस गए। विजय के इस अंदाज ने सैकड़ों लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग विजय के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विजय ने जिस दिन से तमिलनाडु की सत्ता की कुर्सी संभाली है, उसी दिन से जनता की भलाई के फैसलों को लेकर पूरी दुनिया में छाए हुए हैं।

सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी से लेकर गरीब बेटियों को सोने का सिक्का और सिल्क की साड़ी देने तक, विजय का हर फैसला तारीफ के काबिल रहा है। इसीलिए सीएम बनने के बाद विजय की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही है।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *