आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 मैचों में हार के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड का सामना किया। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि पहले टी20 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठने लगे। वैभव को ना खिलाने पर टीम इंडिया पर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने जमकर भड़ास निकाली है, दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए संजू सैमसन 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन दूसरी ही गेंद पर रनआउट हो गए। शॉट खेलने के बाद बिना देखे दौड़ लगाने की वजह से वह रनआउट हुए, इसको लेकर अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन को डांटा भी और कहा तुम्हें देखकर भागना चाहिए था, ईशान के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा नाराज़ दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाए, जबकि अंत में शिवम दुबे ने 42 रन की तेज पारी खेली। भारत ने इंग्लैंड के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पहली पारी के बाद बारिश शुरू हो गई और मुकाबला पूरा नहीं हो सका। आखिरकार मैच रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने की रही।
ये भी पढ़ें, अखिलेश ने ठुकराया तो ओवैसी ने चला नया दांव, अब मायवती-चंद्रशेखर के साथ होगा गठबंधन
वैभव को बाहर बिठाने पर भड़के रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर
वैभव सूर्यवंशी लगातार भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। इसी को लेकर क्रिकेट फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा इंतजार कराने से उन पर दबाव बढ़ेगा और अब उन्हें डेब्यू का मौका मिलना चाहिए, अब तक वैभव को मैच खिला देना चाहिए था, लेकिन टीम मैनेजमेंट का फैसला हमारी समझ से दूर है, जबकी रवि शास्त्री ने भी कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों में वैभव को मौका दिया जा सकता था, क्योंकि वह आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न मिलने पर बहस जारी है। अब देखना होगा कि अगले मुकाबले में टीम मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू का मौका देता है या नहीं।




