सिया और चेतन की 3 गलतियों से खुला मौत का राज, केतन को कैसे मारा हुआ खुलासा

siya-goyal-chetan-chaudhary-ketan-agarwal

पुणे के लोहागढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में मामला पूरी तरह बदल गया। 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर करोड़पति बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल का जन्मदिन था। वह अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ ट्रैकिंग पर गए थे। इसी दौरान एक खाई के पास तस्वीरें खींचते समय केतन नीचे गिर गए। इसके बाद सिया गोयल ने रो-रोकर पूरी कहानी अपने परिवार और पुलिस को सुनाई। शुरुआत में हर किसी को यही लगा कि शायद केतन का पैर फिसल गया होगा। लेकिन केतन के पिता विशाल अग्रवाल बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने बेटे की मौत की असली वजह जानने के लिए पूरी ताकत लगा दी। इसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई और एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरी कहानी बदल दी।

शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल

दरअसल, विशाल अग्रवाल ने खुद अपने बेटे केतन की शादी सिया गोयल के साथ तय कराई थी। सिया भी एक संपन्न परिवार से आती हैं। नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। दोनों परिवारों ने जयपुर में शादी के लिए 17 करोड़ रुपये में एक महल बुक किया था और मेहमानों के आने-जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन जांच में सामने आया कि सिया ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड चेतन के बारे में केतन को जो कहानी बताई थी, वह पूरी तरह सच नहीं थी। सिया ने कहा था कि चेतन के साथ उसका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि दोनों अब भी संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। जांच के दौरान पुलिस को लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। फुटेज में वह केतन और सिया के पीछे कुछ दूरी पर चलता नजर आ रहा था। 18 जून को तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उस युवक ने शॉर्ट्स के साथ मोटी हुडी पहन रखी थी। उसने अपना चेहरा छिपाने के लिए हुडी की कैप आगे तक खींच रखी थी और हेडफोन भी लगा रखा था।

33 डिग्री गर्मी और हुडी ने खोला राज़

इतनी गर्मी में किसी का इस तरह हुडी पहनना पुलिस को संदिग्ध लगा। दूसरे फुटेज में भी वही युवक दोनों के आसपास दिखाई दिया। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया। घरवालों से पूछताछ में यह भी पता चला कि सिया गोयल ने ही जिद करके केतन को लोहागढ़ किले पर जाने के लिए तैयार किया था। जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को दोनों पहले भी लोहागढ़ किले गए थे। उस दिन भी केतन खाई में गिरते-गिरते बचे थे। आरोप है कि उस समय भी सिया ने उन्हें धक्का दिया था, लेकिन केतन किसी तरह लकड़ी पकड़कर बच गए थे। इसके बाद सिया ने “सांप-सांप” चिल्लाना शुरू कर दिया था। केतन को लगा कि शायद सचमुच कोई सांप होगा, इसलिए धक्का दिया गया। लेकिन पुलिस का मानना है कि उस दिन की कोशिश नाकाम रही थी।

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने सिया की कॉल डिटेल निकाली। जांच में सामने आया कि पिछले 60 दिनों में एक ही नंबर पर करीब 2000 बार कॉल की गई थी। जब उस नंबर की जानकारी निकाली गई तो वह चेतन चौधरी का निकला। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हुडी पहनकर घूम रहा संदिग्ध युवक भी चेतन चौधरी ही था। इसके बाद पुलिस का शक और मजबूत हो गया। पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया था। फिलहाल पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *