दिल्ली से बिहार तक प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी शुरू, CJP ने सरकार को दी चेतावनी

CJP Protest Students Arrest Delhi Bihar

नई दिल्ली: 36 दिन के बाद कोकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन खत्म हुआ और सीजेपी के नेता अपने घरों को लौट गए, लेकिन दूसरी तरफ अब पूरे देश में पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बिहार से लेकर दिल्ली तक लगातार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हिरासत की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस के एक्शन के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं और कोकरोच जनता पार्टी ने भी सरकार को चेतावनी दी है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दावा है कि पुलिस ने रास्ते से जुनैद को हिरासत में लिया था और कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एक इंटरव्यू के दौरान जुनैद अपनी कहानी बताते हुए रोने लगे।

दिल्ली में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर एक्शन ले रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जा रही है जिन्होंने पुलिस पर हमला किया था और इनमें शामिल कई लोग छात्र नहीं थे।

बिहार में 350 से ज्यादा गिरफ्तारी का दावा

बिहार में भी बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां होने की खबरें सामने आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अब तक 350 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं और 1,500 से ज्यादा युवा पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने कई जिलों में प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जारी की हैं। इसी तरह बंगाल से लेकर असम तक प्रदर्शन से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों की खबरें सामने आ रही हैं।

जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने जुनैद को छोड़ दिया। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान पूरी घटना बताते हुए जुनैद भावुक हो गए और रोने लगे।

गिरफ्तारियों के बाद CJP ने सरकार को दी चेतावनी
जब अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आने लगीं, तब कोकरोच जनता पार्टी और राहुल गांधी दोबारा इस मुद्दे पर सामने आए। कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा,

“हमने अपना देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन तभी वापस लिया था, जब भारत सरकार ने हमें भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ, चाहे वह बीजेपी या एनडीए शासित राज्य हो, अभी या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने लिखित गारंटी में इसका वादा किया था।”

कोकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उनकी मांग है कि हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तुरंत और हर हाल में कल तक रिहा किया जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने की मांग भी की गई है। CJP ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर पार्टी को जरूरी कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- कहां गया आपका वादा?
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा, “कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा अब छात्रों पर ही कार्रवाई की जा रही है। पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन पर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।”

rahul gandhi

संसद तक पहुंचा छात्रों की गिरफ्तारी का मुद्दा

पुलिस के एक्शन पर विपक्षी नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। संसद में भी विपक्षी नेता छात्रों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर अड़े रहे और इस दौरान हंगामा होता रहा। दूसरी तरफ दिल्ली से बिहार तक बड़े पैमाने पर पुलिस का एक्शन शुरू हो चुका है। पुलिस लगातार प्रदर्शन से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को भी हटाए जाने की खबरें हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

फिलहाल CJP ने गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई तथा FIR वापस लेने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार और पुलिस की तरफ से इन मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *