प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद मचे घमासान के बीच विराट कोहली पर ऐसा दावा हुआ, जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया। विराट कोहली, जिन्होंने कई बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई, जब उन्हीं विराट पर पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप लगे तो पूरा देश सन्न रह गया। एबीपी न्यूज के अनुसार, सबसे पहले ये आरोप ‘फलाहारी महाराज’ के नाम से प्रसिद्ध दिनेश शर्मा ने लगाए, जो श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष भी हैं। इन आरोपों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा गया, जिसमें कहा गया कि प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जनवरी 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे।
विराट-अनुष्का पर दावे की सच्चाई क्या?
दावे के मुताबिक, इसके पीछे का मकसद आश्रम और प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाना था। लेकिन अब कई मीडिया हाउस ने इस दावे की सच्चाई की पड़ताल की, तो जो खुलासा हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया है। पहले आपको विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देने के दावे की सच्चाई दिखाते हैं। इसके बाद आपको प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा वीडियो दिखाएंगे, जिससे उनकी मौत का राज खुल सकता है। आपने देखा होगा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हाजिरी लगा चुके हैं, लेकिन विराट कोहली को जो पांच करोड़ रुपये देने का दावा किया गया, वो अभी तक सिर्फ झूठ है। पांच करोड़ के भुगतान का कोई सत्यापित सबूत सामने नहीं आया मीडिया की पड़ताल में ना कोई पांच करोड़ के भुगतान की पुष्टि हुई, ना अभी तक कोई सार्वजनिक रूप से सत्यापित बैंक ट्रांजेक्शन, भुगतान रसीद या कंपनी रिकॉर्ड सामने आया, जिससे इस दावे को सच माना जाए। यहां तक कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम और विराट कोहली या उनकी टीम की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। अभी तक ये दावा सिर्फ बेबुनियाद है।
रसिक दुलारी के चौथे CCTV वीडियो में क्या दिखा?
अब आते हैं मृतक रसिक दुलारी के चौथे CCTV वीडियो पर। प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद से अब तक चार CCTV वीडियो सामने आ चुके हैं। एक-एक करके वीडियो जारी किए जा रहे हैं।
5 अक्टूबर को 12 सेकेंड का वीडियो सामने आया। इसमें रसिक दुलारी कमरे से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहनी हुई है।
माथे पर सफेद रंग का चंदन लगा रखा है। उन्होंने पैरों में चप्पल या खड़ाऊं भी नहीं पहनी हुई है। वह लड़खड़ाते हुए और कपड़े ठीक करते हुए धीरे-धीरे चल रहे हैं। फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं और इसी के बाद वो सीधा छत पर जाते हैं।
पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया?
पुलिस अब जांच की एक-एक कड़ी को जोड़ रही है। अब तक प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रहने वाले 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन रसिक दुलारी ने जान क्यों दी, इसका असली कारण अभी तक भी पुलिस को पता नहीं चल पाया।
रसिक दुलारी की मां ने यही कहा है कि दो साल पहले उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। वो कई बार अपने बेटे से मिलने आई थीं, लेकिन उन्हें मुलाकात नहीं करने दी गई।
उन्हें यकीन है कि उनका बेटा खुद अपनी जान नहीं ले सकता है। इसके पीछे कोई साजिश है, जिसकी सच्चाई हर कीमत पर पुलिस को दुनिया के सामने लानी चाहिए।




