सड़क हादसा या साजिश? कैसे हुई अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत ?

atiq son aban

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत ने एक बार फिर पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। शुरुआती जांच में यह हादसा बताया जा रहा है, लेकिन दुर्घटना कैसे हुई, इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
अबान अहमद 6 अगस्त को अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहे थे। मुलाकात के लिए उन्होंने पहले ही पर्ची कटवाई थी। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी क्रेटा कार हादसे का शिकार हो गई। कार में अबान समेत पांच लोग सवार थे। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार के दरवाजे तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। आगे की सीट पर बैठे अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?
प्रारंभिक जांच में हादसे को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आई हैं। घायल दोस्त का कहना है कि हाईवे पर पड़ी ईंट की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी।वहीं पुलिस का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आए किसी जानवर को बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई बातें साफ हो सकती हैं।

कहां होगा अबान अहमद का दफीना?
झांसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अबान अहमद का दफीना प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा, जहां अतीक अहमद, अशरफ और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। पिछले ढाई वर्षों में अतीक अहमद के परिवार ने कई बड़े सदमे झेले हैं। 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बड़ा बेटा उमर अहमद अपहरण के एक मामले में आरोपी है और फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है। दूसरा बेटा अली अहमद रंगदारी और हत्या के प्रयास के मामले में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। तीसरे बेटे असद अहमद की 13 अप्रैल 2023 को उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। चौथा बेटा अहज़ाम अहमद कुछ समय बाल सुधार गृह में रहा, बाद में उसे अतीक अहमद की बहन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। सबसे छोटा बेटा अबान अहमद भी अपनी बुआ के साथ रहता था, लेकिन अब सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

शाइस्ता परवीन क्या जनाज़े में आएंगी?
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार हैं। उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वह अपने बेटे अबान अहमद के जनाज़े में शामिल होने आएंगी या नहीं।

भाई अली से मिलने जा रहे थे अबान
अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अली जेल में अपने छोटे भाई का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे की खबर मिलते ही वह टूट गए। उधर, चौथे भाई अहज़ाम अहमद पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त करने पहुंचे। भाई का शव देखते ही वह भावुक हो गए और डॉक्टरों से कहा, “हां डॉक्टर साहब, ये मेरा भाई अबान है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया कि कार की रफ्तार लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। उन्होंने बताया,
“मैं सबसे पहले मौके पर पहुंचा। पुलिस को फोन किया। पास के घर से लोहे की रॉड लाकर कार का दरवाजा तोड़ा। एक युवक को बाहर निकाला। उसने कहा—’मेरा नाम अबान है, मुझे बचा लो।’ इसके बाद वह बेहोश हो गया।”

कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाते समय अबान की मौत हो गई। अहज़ाम ने क्या अपील की? मीडिया से बातचीत में अहज़ाम अहमद ने कहा,
“अल्लाह की चीज़ थी, अल्लाह ने ले ली।”

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बड़े भाई अली और उमर को जनाज़े में शामिल होने और मिट्टी देने की अनुमति दी जाए। जेल प्रशासन के अनुसार, जब अली अहमद को छोटे भाई की मौत की सूचना दी गई तो वह खुद को संभाल नहीं सके। बताया गया कि अली रोते हुए बोले,
“सब कुछ बर्बाद हो गया… अब मेरे घर में कुछ नहीं बचा।”

एक मामूली वेटर कैसे बना गरीबों का मसीहा, हुसैन मंसूरी की पूरी कहानी

अब आगे क्या, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अली और उमर को जनाज़े में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं। वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी बना हुआ है कि फरार चल रहीं शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाज़े में शामिल होने सामने आएंगी या नहीं।

Gadar Tv
Author: Gadar Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *